Uttrakhand News :युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी फैक्ट्री स्वामी के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर फैक्ट्री में नौकरी कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपी फैक्ट्री स्वामी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पैसे के दम पर युवती पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

💠कच्ची खमरिया लालपुर स्थित एक इंडस्ट्रीज में कार्यरत युवती पर फैक्ट्री स्वामी का भाई इलियास लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहा था, जिससे युवती के सामने नौकरी कर पाना मुश्किल हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS, 1 PCS समेत 6 अधिकारियों के बदले विभाग, गृह और आवास में नई तैनातियाँ

💠इलियास पुत्र सगीर निवासी कच्ची खमरिया का दबाव इस कदर हावी हो गया कि युवती ने नौकरी पर जाना भी छोड़ दिया था। उसके बाद भी इलियास उसे परेशान कर रहा था। सोमवार को उसने पुलिस को तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा जिला अस्पताल विवाद: "कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार बैकफुट पर" — वैभव पांडे

💠मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने सोमवार रात मुकदमा दर्ज करने के बाद इलियास निवासी कच्ची खमरिया को गिरफ्तार किया, जिसके बाद महिला एसआई बबीता टम्टा ने मंगलवार सायं इलियास को किच्छा स्थित न्यायालय में पेश किया। हिंदू वादी संगठनों ने भी मामले का पता लगाने पर कोतवाली पहुंच रोष व्यक्त किया।