Uttrakhand News:घात लगाए गुलदार ने सेना के तीन जवानो पर किया हमला,घायलो को असपताल में किया भर्ती

ख़बर शेयर करें -

लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल जवानों का सैनिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से दहशत का माहौल है।घायल सभी जवान गढ़वाल राइफल्स के है।

🔹जाने मामला 

सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे।इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। बाइक सवार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले के बाद तीनों जवानों को सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट आने के कारण भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड voter list में आपत्तियों का अनोखा मामला: एक ही नाम से दर्ज हुईं 150 से ज्यादा आपत्तियां

🔹पांच माह पहले भी गुलदार कर चुका है हमला 

जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच माह पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में बाइक सवार दो सैनिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।