Uttrakhand News :महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,हजारो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

0
ख़बर शेयर करें -

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। बागेश्वर के बागनाथ धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना की।

बागनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। 💠मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा संपन्न कराई.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

महाशिवरात्रि पर जिले के कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर, गरुड़ तहसीलों में भी माहौल शिवमय रहा है। भक्तों ने शिव मंदिरों में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान से सुुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में पूजा अर्चना से पुरोहितों के चेहरों पर भी रौनक रही। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *