Uttrakhand News :अब उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में शुरू होंगे MBBS कोर्स

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि राज्य के चिकित्सा कॉलेजों में अगस्त महीने के अंतिम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के बाद इस तरह की पहल करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा।

💠अब हिंदी में आधिकारिक रूप से शुरू होगा एमबीबीएस

रावत ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अगस्त के अंत से पहले उत्तराखंड के चिकित्सा कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम को हिंदी में आधिकारिक रूप से शुरू करने पर सहमत हो चुके हैं।

💠अंतिम रूप देने के लिए मध्यप्रदेश मॉडल का बारीकी से किया गया अध्ययन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: 23 साल पुराना ‘जेनी प्रकरण’ फिर गरमाया, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर लगे गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि हिंदी में पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यविवरण (सिलेबस) को राज्य सराकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति ने तैयार किया है। समिति ने उत्तराखंड के चिकित्सा कॉलेजों के लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले मध्यप्रदेश मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  वीर सैनिकों के साथ मनाई दीपावली: सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को बांटी मिठाइयां, कहा—"आपके सतर्क पहरे से सुरक्षित हैं देशवासी"

💠हिंदी को शिक्षा का माध्यम चुनने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा तोहफा

उत्तराखंड के मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ पैनल ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को पाठ्य विवरण सौंप दिया है और विश्वविद्यालय ने इसे शुरू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी भी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी को शिक्षा का माध्यम चुनने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा।

 

Advertisement