Uttrakhand News :कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी उत्तराखंड,13 अप्रैल को इन जिलों में करेंगी चुनावी रैली

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी, जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद अलमोडा़ इकाई शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थियों की कराई जाएगी निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को एक ही दिन उनकी चुनावी रैली होगी। दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मुख्यमंत्री ने रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से किया संवाद ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर लिया फीडबैक

कहा, हरिद्वार व गढ़वाल सीट में एक ही दिन चुनावी रैली की जाएगी। दोनों स्थानों पर पूरे संसदीय क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। एक-दो दिनों में राहुल गांधी व अन्य स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *