Uttrakhand News :मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की कलाई में बांधी राखी

ख़बर शेयर करें -

मुस्लिम महिलाओं के एक शिष्टमंडल ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी  से भेंट कर उन्हे रक्षा सूत्र बांधते हुए कहा कि राखी के तोहफे में आप हमे यूसीसी दीजिए। मुस्लिम बहनों के अलावा बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं भी राखी बांधने सीएम आवास में पहुंची।

💠मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के वुशू एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक जीते एक स्वर्ण और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक

💠मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

💠 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है।  आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड के विकास में मातृशक्ति की अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डीजल/पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त अल्मोड़ा फायर यूनिट व एसडीआरएफ तत्काल पहुंची मौके पर

💠मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुखमय जीवन की कामना की। मुस्लिम महिलाओं ने इस अवसर पर कहा उन्हे तोहफे में यूसीसी चाहिए।जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा जल्द आपको ये तोहफा मिलेगा।

💠इस अवसर पर  गीता पुष्कर धामी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, गीता रावत, रूचि भट्ट, नेहा शर्मा, आशा कोठारी मौजूद थे।