प्रशासन ने यहां के ११ अवैध मदरसों पर ताला लगा दिया है । पूरे राज्य में ऐसे ५०० से अधिक अवैध मदरसों की पहचान की गई है, जिन पर कार्यवाही की जाएगी 

२८ फरवरी को अवैध मदरसों पर ताला लगाने का आदेश दिए जाने के उपरांत इन मदरसों को अनुमति देने के लिए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पास लगभग ८८ आवेदन आए । बोर्ड ने अब तक इनमें से ५१ मदरसों को अनुमति दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

🌸इतनी बडी संख्या में अवैध मदरसे खोले जाने तक क्या प्रशासन सोया हुआ था ?

केंद्र में तथा १८ राज्यों में भाजपा की सरकार होने से अब सर्वत्र ही इस प्रकार कार्यवाही होनी चाहिए !

 

🌸(और इनकी सुनिए…) ‘मदरसा चलाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है ! ‘ – मुस्लिम सेवा संगठन

मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि मदरसा चलाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है । मदरसों पर ताला लगाने से पूर्व उनके प्रबंधकों को कोई भी आदेश अथवा सूचना नहीं दी गई; इसलिए उन पर कार्यवाई करना गैरकानूनी है । यदि यह गैरकानूनी कार्यवाई रोकी नहीं गई, तो हम सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  मल्ला महल में सांस्कृतिक रंगों की छटा, बीहू, गरबा और हिमाचली लोकनृत्य पर झूमे लोग

🌸संपादकीय भूमिका

ये मुसलमान संगठन मानो देश में उनका ही राज चल रहा है, इस आवेश में बोल रहे हैं । ऐसे कानून विरोधी संगठन पर प्रतिबंध लगाकर उसके सभी पदाधिकारियों को कारागृह में बंद कर देना चाहिए !

Advertisement