Uttrakhand News :प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों में कूड़ेदान होना अनिवार्य,नियम पालन न करने पर होगा चालान

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने ‘राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता’ को बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों में कूड़ेदान या कूड़े के थैले अनिवार्य रूप से लगाने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाए।

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें कूड़ेदान या कूड़े के थैले लगे हुए हैं या नहीं। इससे पर्यटकों, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसी और वाहन चालकों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से निपटाएं मुकदमे और पाएं कोर्ट फीस वापस

इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से हाल में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत गंगोलीहाट के खिरमाण्डे में शिविर आयोजित

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वाहनों की जांच की जाए और अगर उनमें कूड़ेदान या कूड़े के थैले नहीं हैं तो उनके चालान काटे जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *