Uttrakhand News:टिहरी में भीषण सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराई बस,दो लोगों की मौके पर ही मौत

0
ख़बर शेयर करें -

आज सुबह करीब 10:10 बजे टिहरी जिले के खाड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब घुत्तू-घनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वानाथ बस तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराई और सड़क पर पलट गई। बस में करीब 22 लोग सवार थे। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल स्वयं घटनास्थल की ओर रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। SSP ने चंबा थाना प्रभारी श्री दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:माँ नंदा देवी मेले के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात पुलिस सख्त; नो-पार्किंग में खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

चंबा पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों के माध्यम से खाड़ी अस्पताल व जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *