Uttrakhand News :यहां पुलिस ने 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार,उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL ने जनपद में आते ही चलाया नशे के तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक

करोड़ों की 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ बरेली के 03 तस्करों को किया गिरफ्तार,

युवाओं के नशों में ड्रग्स का जहर घोलने की साजिश नैनीताल पुलिस ने की फेल

💠DGP उत्तराखंड एवम SSP ने टीम को किया पुरुस्कृत, थपथपाई पीठ

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये गये अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड श्री अशोक कुमार* के निर्देशन में SSP नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा की पहल युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है। 

इसी क्रम में पर नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: "रेलवे की जमीन पर रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं, हल्द्वानी के 5,000 परिवारों को खाली करनी होगी जमीन।"

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में दिनाँक 21/09/2023 को नोडल अधिकारी एएनटीएफ एवं एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी सीटी हल्द्वानी हरवंस सिंह तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुऑ डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 गौरव जोशी द्वारा मय हमराही कर्मगणो के सुभाष नगर बैरियर लालकुआ जनपद नैनीताल में चैंकिग के दौरान मो0सा0 स्पलैन्डर प्लस न0 UK-19-8276 में 03 युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया। 

तीनों को गिरफ्तार कोतवाली लालकुआ में धारा- 8/21/60 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में संलिप्त वाहन को सीज किया गया है।

पूछताछ में रविन्द्र सिंह बरेली जिले में पुलिस विभाग में कॉस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियो से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

💠तीनों के आपराधिक इतिहास खॅगाला जा रहा है।

अभियुक्तगण

01- मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली उ०प्र० 

02- अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी- आजादनगर बरेली।

03-रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत उ0प्र0 

💠बरामदगी

अभियुक्तगणों के कब्जे कुल 1075.1 ग्राम स्मैक बरामद

💠  मोरपाल से- 420.9 ग्राम स्मैक बरामद, 

💠 अर्जुन पाण्डे से 439.9 ग्राम स्मैक बरामद, 

💠 रविन्द्र सिंह से  214.3 ग्राम स्मैक बरामद

💠इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा 25 हज़ार रुपये एवम SSP NAINITAL द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

💠पुलिस टीम

1- श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ 

2- उ0नि0 गौरव जोशी

3- कानि0 दयाल नाथ

4- कानि0 चन्द्र शेखर 

5- कानि0 अशोक कम्बोज

6- कानि0 भानु प्रताप SOG

8- कानि0 दिनेश नगरकोटीSOG