Uttrakhand News :पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल का बरेली में इलाज के दौरान निधन

0
ख़बर शेयर करें -

तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती हाट गांव निवासी 46 पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप बिष्ट (40) की बरेली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

💠उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड लमगड़ा व ताकुला की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

बरेली से उनके पार्थिव शरीर को एसआई पीएस राणा के नेतृत्व में गंगोलीहाट लाया गया। जवान के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रपुर और गंगोलीहाट पुलिस टीम ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके बड़े भाई व्यापारी कमल बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रदीप बिष्ट की आठ वर्षीय बेटी रिशु और पांच वर्षीय बेटा उदित है। उनकी शव यात्रा में व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *