Uttrakhand News:हरिद्वार में, उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ने चलाई गोलियां, गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में, उत्तराखंड के खानपुर क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने लगभग 50 राउंड गोलियां चलाईं।

यह घटना चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई, जिसमें दोनों के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  National News:​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET-UG विवाद के बाद दिया पद से त्यागपत्र

प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ तीन गाड़ियों में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें बाहर आने के लिए चुनौती दी। जब विधायक बाहर नहीं आए, तो उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हाई कोर्ट शिफ्टिंग के फैसले पर भड़के वकील, सरकार और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

इस हमले के समय उमेश कुमार कार्यालय में ही मौजूद थे। पुलिस के पहुंचने पर वे बाहर आए और प्रणव पर हमला करने के लिए दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान चैंपियन भी हमलावर के रूप में नजर आए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *