Uttrakhand News :इतिहास में पहली बार 19 लाख यात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन,घोड़ा-खच्चर संचालकों ने अब तक कुल 125 करोड़ रुपये का किया कारोबार

0
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार कई मायनों में खास साबित हुई है। इतिहास में पहली बार यात्रा सीजन में रिकॉर्डतोड़ 19.61 लाख यात्रियों के केदारनाथ दर्शन का कीर्तिमान स्थापित हुआ, जो पिछले वर्ष के सापेक्ष चार लाख अधिक है।

💠घोड़ा-खच्चर संचालकों ने अब तक कुल 125 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यात्रियों की संख्या के लिहाज से केदारनाथ इस बार चारों धाम में सबसे ऊपर रहा है। इससे अब तक के सभी रिकॉर्ड भी टूट चुके हैं। केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से जहां तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिला है, वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में करोड़ों रुपये का इजाफा भी हुआ है।

💠प्रतिदिन दर्शन का समय भी बढ़ाया

25 अप्रैल को करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा की शुरुआत से ही केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। यात्रियों की संख्या में इजाफा देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति व प्रशासन ने केदारनाथ में प्रतिदिन दर्शन का समय भी बढ़ाया। इससे अधिक से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौट सके।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking :uttrakhand STF ने दबोचा संदिग्ध आतंकी, पाकिस्तानी नेटवर्क से था संपर्क

बारिश में भी दो से तीन किमी लंबी लाइन में खड़े होकर भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। यही नहीं इस बार वर्षाकाल के बाद भी रिकार्डतोड़ यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर मत्था टेका। इस बार यात्रा सीजन में कुल 19.55 लाख से अधिक यात्रियों ने भोले बाबा के दर्शन किए। इससे मंदिर समिति, पर्यटन से जुड़े व्यापारियों, घोड़े-खच्चर, डंडी कंडी, हवाई सेवा, शटल सेवा समेत यात्रा से जुड़े व्यवसायियों ने अच्छा मुनाफा कमाया है।

💠9,096 घोड़े-खच्चरों का किया गया था पंजीकरण

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रेडक्रॉस की पहल रंग लाई, बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

यात्रा सीजन के लिए इस बार कुल 9,096 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया था। इसके अलावा 4, 845 श्रमिक एवं 234 हाकरों ने भी पंजीकरण किया था। घोड़े-खच्चरों से 5,53,377 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने कुल 125 करोड़ का कारोबार किया। पिछले वर्ष 110 करोड़ का कारोबार हुआ था। यात्रा के दौरान 141 घोड़े-खच्चरों की मौत भी हुई।

💠हवाई सेवा की भी रही बल्ले-बल्ले

इस बार कुल 1,40,641 यात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेली सेवा ने कुल 91.41 करोड़ का कारोबार किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हेली सेवा से केदारनाथ दर्शन को 11 हजार यात्री कम पहुंचे है। जबकि, 2022 में पूरे सीजन में कुल 1,51,729 यात्री हेली से केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे। हेली सेवा ने 75.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *