Uttrakhand News :कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों फिर सेवा का मिलेगा अवसर,दो मई को होगी पूर्व सैनिकों की भर्ती

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों फिर सेवा का अवसर मिलेगा। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में दो मई को पूर्व सैनिकों के लिए डीएससी की भर्ती का आयोजन किया जायेगा।

सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-1 वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।

केआरसी भर्ती अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 31 मई 2022 से 30 अप्रैल 2024 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 मई 2019 से 30 अप्रैल 2024 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-1 होनी जरूरी है। 

💠कब होगी भर्ती

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

-एक मई को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होंगी।

– दो मई को सुबह 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारारिक मापदंड परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026', देशभर के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

-डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इनश्योरेंस प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होंगी। साथ ही एक्स टीए पर्सनल को एटीसी प्रमाणपत्र अपने साथ लाना होगा।

Advertisement