Uttrakhand News :यहा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई रोडवेज बस,हादसे में आठ यात्री घायल

0
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग: नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया।बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ अल्मोड़ा प्रशासन सख्त; मिठाई, मावा और घी समेत 16 नमूने जांच को भेजे

💠बस में कुल 34 यात्री सवार थे। 

सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे, जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *