Uttrakhand News :मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रीमंडल की बैठक, कई प्रस्तावाे पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की आशंका है.

विधानसभा मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक के दौरान दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश देने पर भी सरकार कर विचार कर सकती है.

💠संविदा कर्मियों को मिल सकता है पितृत्व अवकाश

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

संविदा और आउटसोर्स से कार्यरत महिलाओं और एकल पुरूषों को भी बाल दत्तक ग्रहण अवकाश और बाल देखभाल अवकाश देने पर भी सरकार मन बना रही है. ऐसा होने पर संविदा कर्मियों के लिए पितृत्व अवकाश पर वित्त मंत्री ने अनुमोदन दिया है. वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा और आउटसोर्स पुरूष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर सरकार ने मन बनाया है. इसमें राजकीय कर्मियों की तरह ही 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

💠5 से 8 सितंबर तक चलेगा मानसून सत्र

वहीं 5 सितंबर से अनुपूरक बजट पेश होना है. ऐसे में सीएम धामी सरकार कैबिनेट बैठक से अनुपूरक बजट क़ो मंजूरी दिला सकती है. ताकि विधानसभा के पटल पर इसे रखा जा सके. इसके अलावा कई अन्य विधेयकों क़ो लेकर भी धामी सरकार फैसला ले सकती है. बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन 5 से 8 सितंबर तक किया जाएगा.