Uttrakhand News :मुख्यमंत्री धामी आज जौलजीबी मेले का करेंगे शुभारंभ

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रवेश द्वार काली और गौरी नदियों के संगम स्थल जलजीवी के ऐतिहासिक 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 

💠दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर निकाला गुस्सा

जहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1:30 बजे नेपाल सीमा स्थित एसएसबी कैंप पर जोगयूड़ा हेलीपैड जाएंगे वहां से कार से जौजीबी मेला स्थल पर अपराह्न करीब ढाई बजे पहुंचे मेले का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान वहां सीमांत में शीतकालीन रिवर राफ्टिंग की शुरुआत भी करेंगे यहां से सीएम खटीमा में नगला तराई स्थित अपने आवास पहुंचेंगे रात्रि विश्राम वही करेंगे

Advertisement