ख़बर शेयर करें -

बद्रीनाथ

स्लग – बद्रीनाथ मंदिर कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट मंत्र उच्चारण के साथ 23 अप्रैल को खुल चुके हैं। श्रद्धालुओं का 6 बजकर 15 मिनट का लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। इस दौरान धाम को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से लगभग 15000 श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुन लाभ अर्जित किया। कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। किस तरह से पहले दिन रहा श्रद्धालु का उत्साह ,देखे यह रिपोर्ट

Vo 1

भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट खुल चुके है। भगवान बद्री विशाल के कपाट खोलने की प्रक्रिया सुबह 4:30 बजे से शुरू हो गई थी।वही सबसे पहले माता लक्ष्मी को परंपरा अनुसार उनके मंदिर में विराजमान किया गया। दक्षिण द्वार से कुबेर और उद्धव जी की मूर्ति मंदिर परिसर के अंदर प्रवेश कराई गई ।उद्धव और कुबेर जी गर्भ ग्रह में विराजमान हो करके कपाट खोल दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा' के तहत एक्शन; सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 गिरफ्तार

Vo 2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने के साथ ही, पूरी तरह से विधिवत तरीके से चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है।बद्रीविशाल की कृपा से यह चार धाम यात्रा अच्छी होगी।सभी के लिए यात्रा अच्छी हो, सरल हो, सुगम हो और सुरक्षित हो। हर दृष्टि से यात्रा के नियमों का पालन भी हो. भक्तों में बड़ा उत्साह है। हम सभी का स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:यात्री कृपया ध्यान दें! बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर 16 मई की रात से रूट डायवर्जन, देखें पूरी गाइड

बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

वही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय और देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक दृश्य को ओर उत्साहित बना दिया।

बाइट – श्रद्धालु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *