Almora News:”अल्मोड़ा: एसएसबी मुख्यालय में कीर्ति चक्र विजेता शहीद भूपाल सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय  सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के परिसर में शहीद स्मारक पर कीर्ति चक्र से सम्मानित उप-निरीक्षक शहीद भूपाल सिंह,ग्राम-बल्टा,जनपद-अल्मोड़ा के शहादत दिवस के अवसर परश्रद्धांजलि देने व उनके योगदान को याद करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शहीद भूपाल सिंह की बहादुरी एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पत्नी श्रीमती मोहिनी देवी व पुत्र आशुतोष और अभितोष मेहता ,सेवानिवृत कार्मिकों, संदीक्षा सदस्याएँ ,सभी आधिकारीगण, अधिनस्त अधिकारीगण और जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।  सुधांशुनौटियाल,उप-महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के द्वारा शहीद भूपाल सिंह,उप-निरीक्षक,कीर्ति चक्र के शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित और गार्ड द्वारा शोक शस्त्र सलामी दी गयी तथा उनकी याद में 02 मिनट का मौन धारण किया गया  । तदोंउपरांत   द्वारा शहीद भूपाल सिंह, उप-निरीक्षक ,कीर्ति चक्र  के जीवन परिचय और सर्वोच्च बलिदान के बारे में सभा में उपस्थित कार्मिकों, सेवानिवृत कार्मिकों  को  अवगत करवाया गया तथा उनकी पत्नी श्रीमती मोहनी देवी को शाल देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा संदीक्षा सभागार में कार्यकारी संदीक्षा अध्यक्षा के द्वारा श्रीमती मोहिनी देवी का स्वागत किया गया और संदीक्षा परिवार को उनके बारे में अवगत करवाया । 

इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के उप-महानिरीक्षक श्री सुधांशु नौटियाल  बी सी जोशी (कमांडेंट), श्री विरेन्द्र  सिंह चौधरी (उप-कमांडेंट/सामान्य ),श्री रविनन्द झा (उप कमांडेंट),श्री विपिन कुमार कटारा(उप कमांडेंट),श्री राजकुमार( सहायक कमांडेंट ), समस्त जवान  संदीक्षा सदस्याएँ एवं सेवानिवृत कार्मिकों  उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *