Uttrakhand News :तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
ख़बर शेयर करें -

तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ऋषिकेश 

आज प्रातः लगभग 08:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में SDRF पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर बस से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा पर सीजन की पहली बर्फबारी, घाटियों में बढ़ी ठंड

दुर्घटना में 03 से 04 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *