Uttrakhand News :लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया की तेज,5 लोकसभा सीटों के लिए आए 55 दावेदारों के नाम

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ भाजपा ने अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद आज सभी 5 लोकसभा सीटों के लिए 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

जिसमे स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की फौरी राहत

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कु सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *