Uttrakhand News :बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम दस मार्च से होगा शुरू,मजदूरों को भी किया अलर्ट

0
ख़बर शेयर करें -

कड़ाके की ठंड के कारण बीते जनवरी माह में रोका गया बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम अब आगामी दस मार्च से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) की ओर से सबसे पहले रीवर फ्रंट के कार्य किए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो बर्फ भी पिघल जाएगी। इसी प्रत्याशा में पीआईयू ने दस मार्च से मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​अल्मोड़ा: श्रावणी मेले और CM के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन; DM अंशुल सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है। चमोली के जिलाधिकारी प्रति सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज, सरकार तत्काल करे समाधान - विधायक मनोज तिवारी

पीआईयू वीके सैनी ने बताया कि रीवर फ्रंट के साथ ही शेषनेत्र झील, बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, लूप रोड के अंतिम चरण का काम शुरू किया जाएगा। मौसम को देखते हुए अभी दस मार्च से बदरीनाथ में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मजदूरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *