Uttrakhand News :प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, उद्योग व कारखाने रहेंगे बंद

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, उद्योग व कारखाने बंद रहेंगे। साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रखे जाएंगे।

💠सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से चुनाव को निष्पक्ष व निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने को सभी कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेजों में अब स्वास्थ्य सेवाओं का 'मानवीय चेहरा' बनेंगे सोशल वेलफेयर ऑफिसर; सरकार ने सौंपी बड़ी प्रबंधकीय और नीतिगत जिम्मेदारियां

प्रदेश के सभी निवासी मतदान में शामिल हों, इसके लिए शासन ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग व कारखानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा में 21वाँ राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का हुआ सम्मेलन

सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में मतदान के दिन सभी अविरल प्रक्रिया वाले संस्थान, शासकीय व अशासकीय कार्यालय, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगर, मजबूर व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *