Uttrakhand News :उत्तराखंड में 31 अक्टूबर से खेल महाकुंभ 2023 का आगाज,खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस महीने शुरू होने वाले खेल महाकुम्भ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या एक बैठक की है। जिमसें उन्होंने खेल विभागीय अधिकारियों के साथ अहम निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन अब जल्द ही इसकी शुरुआत होने जा रही है। जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

💠मंत्री रेखा आर्या ने खेल अधिकारियों के साथ बैठक बाद खेल प्रतियोगिता को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन दिसम्बर 2023 के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चार लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करेंगे। पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें शुक्रवार 13 सितंबर 2024

💠खेल मंत्री ने बताया कि न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। 

मंत्री आर्या ने बताया कि खेल विभाग हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह करता है। लेकिन इस वर्ष इस खेल प्रतियोगिता को 31 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। बैठक में मंत्री के साथ विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, अभिनव कुमार, महानिदेशक, युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण, धीरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बाद खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में आगामी कुछ दिनों में होने वाली प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें बृहस्पतिवार 12 सितंबर 2024

वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि खेल महाकुंभ में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार की राशि बढ़ाई गई है। ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पांच सौ, दूसरे पर रहने वाले को चार सौ और तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन सौ रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि में वृद्धि की गई है।