Uttrakhand News :चलती स्कूटी में लगी अचानक भीषण आग, सवार युवती की जलकर मौके पर मौत

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई।

💠मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला ग्राम डांग ब्रह्रमखाल की निवासी बताई जा रही है।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जताया आक्रोश

उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हाई कोर्ट शिफ्टिंग के फैसले पर भड़के वकील, सरकार और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *