Uttrakhand News :स्कूल जा रही छात्रा पर गुलदार ने किया हमला, जांबाज छात्र ने पथराव कर बचाई जान

(बागेश्वर) तेंदुए ने स्कूल जाते समय राइंका अमस्यारी की एक छात्रा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसी स्कूल के छात्र भास्कर ने पत्थरों से वार कर तेंदुए को खदेड़ दिया। भिलकोट गांव के आनंद सिंह पुत्री की नीतू (15) बृहस्पतिवार सुबह सहेलियों के साथ राइंका अमस्यारी में पढ़ने जा रही थी।
इस बीच रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने नीतू पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नीतू के चिल्लाने की आवाज उसी स्कूल के छात्र भास्कर ने सुनी तो उसने साहस का परिचय देकर तेंंदुए पर पत्थर बरसा दिए। इसलिए तेंदुआ घटना स्थल से फरार हो गया।
💠घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं का घटनास्थल पर भीड़ लग गई। स्कूल के शिक्षक और परिजन घायल नीतू को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए।
💠 अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
💠राइंका अमस्यारी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नीतू 11वीं की छात्रा है। सूचना मिलने पर भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, लक्ष्मण राम आर्या अस्पताल पहुंचे। हरिनगरी के पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम आर्या ने तेंदुए को पकड़ने और नीतू को बचाने वाले भास्कर को सम्मानित करने की मांग की है।
💠रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि घायल छात्रा को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अमस्यारी में पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें