Uttrakhand News :यहा आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला,बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया।

💠बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

💠दहशत में ग्रामीण

आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।