Uttrakhand News :शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

💠आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीम जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शीर्षक: "सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान" – मुख्यमंत्री धामी ने किया विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि मंगलवार को बाराकोट क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे घर छोड़ गया। एसओ ने बताया कि आरोपी हरीश सिंह रावल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉस्को अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा कर रही हैं।

Advertisement