Uttrakhand Cyber Crime:क्रेडिट कार्ड के जरिए करी लाखो की धोखाधड़ी,तरीका जान के हो जायेंगे हैरान

मोबाइल फोन पर एक टप्पेबाज ने युवक से उसके क्रेडिट कार्ड का गोपनीय नंबर पूछकर सवा लाख रुपये की चपत लगा दी। शिकायतकर्ता ने साइबर में इसकी शिकायत की है। अलीपुर निवासी कविराज सिंह पुत्र कल्याण सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर हरिद्वार में कर्मचारी है।

🔹सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते ही उड़ गए खाते से रकम 

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

शुक्रवार की शाम उनके पास किसी अनजान ने फोन किया। जिसमें क्रेडिट कार्ड से दो हजार रुपये की नगदी कट जाने की बात कही। लेकिन कविराज ने ऐसा कुछ होने से इनकार कर दिया। बताया कि फोन करने वाले ने एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड हुआ।बैंक एकाउंट की तमाम जानकारी टप्पेबाज पर पहुंच गई। मोबाइल फोन हैंग होते ही चार किस्तों में 1.31 लाख रुपये कट गए।

🔹जाँच में जुटी साइबर टीम

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की जांच साइबर टीम से कराई जा रही है।