UttarPradesh News: ARTO ने सीएमओ की कार का काटा 37 हजार रुपए का चालान साथ ही एआरटीओ ने कार को किया सीज

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में सीएमओ की कार चलाना एक चिकित्सक को महंगा पड़ गया। ARTO ने गाड़ी को देखा और पीछा कर लिया उसके बाद 37 हजार रुपए का चालान काट दिया।

💠चालान काटने के साथ ही एआरटीओ ने कार को सीज कर दिया।

यह मामला गुरुवार का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अपराह्न पौने चार बजे जिला अस्पाताल के डा. एमके गुप्ता सीएमओ बांदा की कार लेकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर जा रहे थे। कार को लेकर जब वे मुरवल के समीप पहुंचे उस समय एआरटीओ द्वारा वहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

एआरटीओ ने हूटर बजा रही कार को देखते ही रोकने का इशारा किया लेकिन लेकिन कार चालक कर लेकर थे अवतार में भागने लगा। कार चालक के कार्य लेकर भागने के चलते वहां मौजूद एआरटीओ शंकर जी सिंह ने अपनी गाड़ी से कर का पीछा कर लिया।

पीछा करते हुए कुछ दूर जाकर एआरटीओ ने सीएमओ के गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। रोकने के बाद उन्होंने गाड़ी चला रहे चालक से गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सका। कागजात न दिखा पाने के चलते उन्होंने गाड़ी का 37 हजार रुपए का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर बिट्टू कर्नाटक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने गाड़ी को सीज भी कर दिया। इस बारे में सीएमओ डाक्टर एके श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि 15 साल पुरानी गाड़ियों को शासन के निर्देश पर स्क्रैब किया जाएगा। जिसके चलते आरटीओ द्वारा गाड़ी का चालान करते हुए उसे सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *