उत्तराखंडः पिथौरागढ़ के शुभम ने बढ़ाया जिले का मान,भारतीय नौ सेना में बने लेफ्टिनेंट

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ के युवा लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। आज देश के कई प्रतिष्ठित पदों पर पहाड़ के युवाओं ने अपनी मेहनत के दम पर कब्जा जमाया है। खासकर सेना को लेकर देवभूमि के युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला है। विगत कुछ सालों से पहाड़ के युवा लगातार भारतीय सेना का हिस्सा बने है। अब पिथौरागढ़ के शुभम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल हैै। 

🔹मूल गांव जाख पुरान में खुशी का माहौल 

मूलरूप से पिथौरागढ़ के जाख पुरान निवासी और शुभम भट्ट वर्तमान में मुंबई के कोलाबा में रहते है। उनके पिता हरीश भट्ट भी भारतीय नौ सेना में कार्यरत है। जबकि माता मोहनी भट्ट गृहणी है। विगत दिनों केरल के एजीमाला में हुई पासिंग आउट परेड में शुभम भारतीय नौसेना का हिस्सा बने है। इस मौके पर उनके माता-पिता ने उनके कंधों में बैज लगाये। परिजनों ने बताया कि शुभम ने 12वीं तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय मुंबई से की। जिसके बाद वह सेना की तैयारी में जुट गये। शुभम के चयन के बाद उनके मूल गांव जाख पुरान में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *