Uttarakhand News:कोलकाता से मुनस्यारी थर्टी फर्स्ट मनाने आए पर्यटक की मौत, अचानक हुई थी तबीयत खराब

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ो मे पहुंच रहे हैं।जहां एक ओर पर्यटक पहाड़ों के बीच नए साल के जश्न को मनाने के लिए एक्साइटेड हैं।वहीं, प्रदेश में हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. बीते रोज मुनस्यारी मे एक पर्यटक की मौत हो गई

🔹जाने मामला 

थर्टी फर्स्ट के लिए मुनस्यारी घूमने आए एक बंगाली पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम कौसानी से मुनस्यारी पहुंचे कोलकाता के हरिदेवपुर दक्षिण 24 परगना कोलकाता निवासी 66 वर्षीय देवव्रत रॉय की कौसानी से ही तबियत खराब थी।

🔹नही बचा पाए डॉक्टर 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

हालत बिगड़ने पर साथी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाए। जहां पर उपचार कर रहे डॉ. रवि ने भरसक प्रयास किए लेकिन पर्यटक को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

🔹रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा मौत का कारण

सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे थाना मुनस्यारी के एसआई कृपाल सिंह ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेजा है। पर्यटक की मौत की सूचना कोलकाता में परिजनों को भी दे दी गई है।पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।