Uttarakhand News:नशे में हैवान बना पिता, दो साल की मासूम बेटी की पीट पीटकर ले ली जान

शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔹जाने मामला 

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।

🔹इलाज के दौरान बेटी की मौत

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन,13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  वीर सैनिकों के साथ मनाई दीपावली: सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को बांटी मिठाइयां, कहा—"आपके सतर्क पहरे से सुरक्षित हैं देशवासी"

🔹आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोप लगाया कि पति के बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई। आरोप लगाया कि विगत 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी मारने की कोशिश की। तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I

Advertisement