Uttarakhand News:मानसून के बाद चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़

ख़बर शेयर करें -

वर्षाकाल के बाद सितंबर के पहले ही सप्ताह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। एक सप्ताह के अंतराल में गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।1 सितंबर को गंगोत्री धाम में 990 और यमुनोत्री धाम में 1125 तीर्थयात्री पहुंचे। 6 सितंबर को गंगोत्री धाम में 5417 और यमुनोत्री धाम में 3473 तीर्थयात्री पहुंचे। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

🔹40 प्रतिशत होटल बुक हो चुके

चारधाम यात्रा को लेकर होटलों में अच्छी बुकिंग हैं। 15 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा के लिए 40 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अच्छी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड भी बनेगा। वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीज है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :जागेश्वर धाम में आयोजित श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

🔹अभी तक पहुंचे इतने तीर्थयात्री

अभी तक गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 6.96 लाख और यमुनोत्री धाम में 5.74 लाख से अधिक पहुंच चुका है। जुलाई और अगस्त माह में चारधाम यात्रा बेहद ही धीमी रही है। परंतु सितंबर और अक्टूबर माह में अच्छी यात्रा चलने की उम्मीद है। इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि 15 सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच होटलों में बुकिंग आ रही हैं।

🔹चारधाम यात्रा के बेहतर चलने के हैं उम्मीद

चारधाम यात्रा की शुरुआत में लंबे समय बाद एक अच्छी यात्रा देखने को मिली है। इससे न सिर्फ धामों में रौनक लौटी बल्कि यहां के स्थानीय जनों तथा व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक लौटी है। सितंबर और अक्टूबर माह में भी चारधाम यात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है। पिछले दस वर्षों की तुलना में सबसे अच्छी यात्रा वर्ष 2022 में चली थी। उस समय गंगोत्री धाम में 6.24 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.86 लाख यात्री पहुंचे थे। इस बार यह रिकॉर्ड जुलाई माह में ही टूट गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तराखंड के लिए किया बड़ा ऐलान,भूस्खलन और बादल फटने की वजह से होने वाली आपदा में वित्तीय सहायता देने का ऐलान

🔹गंगोत्री और यमुनोत्री में हुए भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बुधवार रात को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भव्य आयोजन हुए। देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। दोनों धामों में देर रात तक का दृश्य उत्साह के साथ भक्तिमय बना रहा। देर रात को दोनों धामों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास देखने को मिला।