उत्तराखंड:घर में खेलने के दौरान बच्चे के गले में फंसा कुत्ते का पट्टा, दम घुटने से बच्चे की हुई मौत

0
ख़बर शेयर करें -

खेल-खेल में 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई. भाई-बहन घर पर खेल रहे थे। इसी दौरान कुत्ते का पट्टा बच्चे के गले में इतने जोर से फंस गया कि उसकी मौत हो गई। 

🔹जाने मामला 

देहरादून थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तुनतोवाला में भाई-बहन घर में खेल रहे थे।इसी दौरान दरवाजे पर लटका कुत्ते का पट्टा बच्चे के गले में फंस गया। दम घुटने के कारण बच्चा बेहोश हो गया। बेहोश हुए बच्चे की बहन के शोर मचाने पर पड़ोसी घर पर आए। आनन फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

उसी दौरान बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *