Uttarakhand: लोक भाषाओं के लेखकों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की ओर से लोक भाषाओं और लोक साहित्य को लेकर इस साल से उत्तराखंड सरकार की तरफ से पुरे उत्तराखंड में कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी बोलियां के साथ ही हिंदी, पंजाबी, उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में ऐतिहासिक धामी कैबिनेट बैठक: 24 बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी, जमीन पट्टों के नियमितीकरण और डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने समेत कई अहम फैसले

 

 

बुधवार को हुई उत्तराखंड भाषा संस्थान की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने यह ऐलान किया। यह बैठक सचिवालय में साल 2014 के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे सीएम ने कहा कि लोक भाषाएं और बोलियां हमारी पहचान और गौरव हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में 'महाभारत': चुनाव से पहले छिड़ी 'गृहयुद्ध' की जंग, शैलजा का हरदा को फरमान— 'रोको अपनी यात्रा!'

 

 

आने वाले महीने मई में एक भव्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषा सम्मेलन समारोह का आयोजन करके सभी उत्कृष्ट साहित्यकारों को उत्तराखंड सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।