यहाँ नाम बदल कर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर एठ रहा था पैसे चढ़ गया पुलिस के हत्थे
नाम बदल कर महिला को प्रेम जाल में फसाने और दुष्कर्म करने के मामले में गदरपुर पुलिस ने आरोपी युवक दानिश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात दीपक नाम के युवक से हुई थी उसके द्वारा खुद को अविवाहित बताया था। धीरे धीरे युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने उसका एक वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐठने लगा। जब युवती को युवक के बारे में जानकारी हुई तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। युवक का नाम दीपक नही बल्कि दानिश और वह तीन बच्चो का बाप है।
जिस बाद महिला ने 21 सितंबर को तहरीर सौप कर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी दानिश को आज कस्बा गदरपुर से गिरफ्तार किया है।