बागेश्वर के युवक ने हल्द्वानी में दी जान, प्रेमिका की मौत के गम में उठाया यह कदम

हल्द्वानी। बागेश्वर के एक युवक ने हल्द्वानी में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव वन विभाग परिसर की दीवार के एक एंगल से लटका मिला। युवक हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जाने मामला 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने तिकोनिया के समीप वन विभाग परिसर की दीवार पर एंगल से शव लटका हुआ देखा। शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कौसानी बागेश्वर निवासी युवक के रूप में हुई।

मानसिक रूप से था परेशान 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

बताया जा रहा है कि युवक का एक युवती से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पूर्व प्रेमिका की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का काम करता था। एसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता