हल्द्वानी: जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आगाज, विजेता को मिलेगा राज्य स्तर पर खेलने का अवसर

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों से कराटे प्रतियोगी पहुंचे हुए हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ नैनीताल स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार और रेशम विभाग के उपनिदेशक और पूर्व मिस उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग हेमचंद्र ने किया।

विजेता राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप देहरादून में भाग लेगा

आयोजक मंडल का कहना है कि इस प्रतियोगिता में जिले से करीब 300 से अधिक प्रतियोगी पहुंचे हुए हैं। जहां 6 साल से लेकर 22 साल तक के कराटे प्रतियोगी पहुंचे हुए हैं।राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जो भी खिलाड़ी विजेता रहेगा, वह राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप देहरादून में भाग लेगा, जो मई माह में होनी है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

चैंपियनशिप कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल से है जोड़ना

हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में होनहार खिलाड़ियों का चयन होना है इसके लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं।आयोजकों का कहना है कि चैंपियनशिप कराने का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को खेल से जोड़ना है, जिससे वह नशे से दूर रहें।

बहुत से बच्चे कई प्रतियोगिता खेल चुके

आयोजकों का कहना है कि सोशल मीडिया और भागदौड़ के जिंदगी में बच्चे खेल से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन से बच्चों को खेल के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग ले रहे बहुत से बच्चे कई प्रतियोगिता खेल चुके हैं और इन बच्चों में कुछ कर गुजरने की ललक भी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

खिलाडी सरकारी नौकरियों में भी अपना भविष्य संवार सकेंगे

अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। अभिभावकों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जरूर दिलाएं, ताकि वे मुसीबत पड़ने पर अपनी सुरक्षा कर सके। यही नहीं इस खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भविष्य में खेल कोटे से सरकारी नौकरियों में भी अपना भविष्य संवार सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *