बड़ी खबर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान जल्द गैर गांधी परिवार से होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष होगा गांधी परिवार अध्यक्ष पद छोड़ेगा- सूत्र ये हो सकते हैं कांग्रेस के अध्यक्ष-सूत्र

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर पार्टी की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला ले लिया है।

 

 

 

लंबे समय बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हो सकता है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान सौंपने का फैसला लिया है। सूत्रों का दावा है कि सोनिया ने खुद अशोक गहलोत से कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की पेशकश की है।

 

 

दरअसल, सोनिया गांधी मेडिकल चेक अप के लिए विदेश जा रही हैं। सोनिया चाहती हैं कि उनके विदेश जाने से पहले गहलोत पार्टी की कमान संभाल लें। सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने एक बैठक के दौरान अशोक गहलोत से ये पेशकश की है। हालांकि, गहलोत कैंप ने अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से बाहर के नाम पर विचार कर रही है।

 

 

 

 

गहलोत चाहते हैं राहुल बनें अध्यक्ष सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद है, लेकिन उन्होंने खुद सोमवार को कहा था कि राहुल गांधी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के लिए शीर्ष और सर्वसम्मत पसंद थे।

 

 

वहीं, अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी द्वारा अध्यक्ष पद की पेशकश किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा, ‘यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हूं।’

 

 

 

21 सितंबर तक होना है अध्यक्ष का चुनाव
गौरतलब है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के साथ पूरी की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, लेकिन ‘हमारी तरफ से, हम तैयार हैं।’

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *