पंचतत्व में विलीन अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की माता स्व. पार्वती तिवारी का शरीर

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की माता स्व.पार्वती तिवारी उम्र 98 वर्ष का कल श्री तिवारी के बड़े भाई किसान नेता प्रकाश तिवारी के खटीमा स्थित आवास में वृद्धावस्था एंव शारीरिक अस्वस्थता के कारण कल दिन में 4 बजे के लगभग हो गया था। 

आज प्रातः 8 बजे खटीमा स्थित आवास से अंतिम यात्रा सात नदियों के संगम शारदा घाट बनबसा मोक्षधाम में  विधायक मनोज तिवारी एंव बड़े भाई प्रकाश तिवारी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, बागेश्वर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऎठानी, अल्मोड़ा से  जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा मंत्री एड. केवल सती, पी सी सी सदस्य गोपाल चॊहान, प्रकाश रावत, दानिश खान, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिंपल, सुनील जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पंकज वर्मा, गणेश नॆनवाल, ब्लाँक अध्यक्ष मनोज रावत, दीपक फर्त्याल, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, दीपक मलडा़, प्रेम सिंह मेर, मोहन नगरकोटी, अनिल मेर, राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, हेम जोशी, सुन्दर सिंह बोरा, संजय दुर्गापाल, परितोष जोशी, विनोद वॆष्णव आदि ने पँहुचकर अंतिम दर्शन करके पुष्पाजंली अर्पित करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *