बड़ी खबर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले से सीबीआई के शिकंजे में फंसे मनीष सियोदिया के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी किया केस दर्ज

 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले से सीबीआई के शिकंजे में फंसे मनीष सियोदिया के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी केस दर्ज कर लिया है.

 

 

 

 

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मामले में (Delhi Excise Policy) दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (Enforcement Directorate) का मामला दर्ज किया है.

 

 

 

 

 

 

 

मालूम हो कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में बीते शुक्रवार को CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था. मामले के संबंध में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में उल्लिखित 15 नामों में एक नाम सिसोदिया का भी था. सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

 

 

 

 

 

सिसोदिया ने एक दिन पहले दावा किया कि उन्हें बीजेपी की तरफ से पार्टी में शामिल होने का ऑफर किया गया. उन्होंने कहा कि ऑफर में यह भी कहा गया कि पार्टी में शामिल होने के बाद आपके ऊपर से ईडी और सीबीआई के सभी केस हटा लिये जाएंगे. मालूम हो कि LG वीके सक्सेना की तरफ से दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की CBI जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार ने इस साल जुलाई महीने में इसे वापस ले लिया था.

 

 

 

Advertisement