चम्पावत विधानसभा में आज मुख्यमंत्री का रोड शो में हुआ भव्य स्वागत

 

चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चम्पावत विधानसभा का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है

आज चंपावत विधानसभा के प्रचार के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर यहाँ पहुंचे हैं

 

चम्पावत विधानसभा कब बनबसा पहुंचने पर बनबसा की जनता द्वारा उनका जगह-जगह पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बनबसा के गुदनी,कैनाल सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में रोड शो किया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

मुख्यमंत्री ने जगह-जगह पर यहाँ की जनता का अभिवादन स्वीकार किया और अपने लिये वोट देने की अपील की और 31 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया गया।

 

वही मीडिया से वार्ता में चंपावत से बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की चम्पावत की जनता ने हमेसा भाजपा को आशिर्बाद दिया है आज वह चंपावत में एक बार फिर से जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

और उन्हें चपवत की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है जिस तरह से जनता जगह-जगह पर उनका स्वागत कर रही है उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाली 31 मई को जनता उन्हें वोट देकर अपना आशीर्वाद देगी।

 

 

उन्होंने कहा चंपावत जनपद के बनबसा टनकपुर क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है उनका बचपन यहीं बिता है यहां की लोंगो का प्यार उनको हर हमेसा मिलता रहा है ।