यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिजनों में मचा हड़कंप

0
ख़बर शेयर करें -

 

रामनगर देर रात ग्राम साब्लदे क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम सांवलदे पश्चिम निवासी 30 वर्षीय भोपाल सिंह बिष्ट उर्फ रोहित का शव देर रात घर के समीप ही कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला बताया जाता है कि मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान है

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा तथा परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के पिता मोहन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र नशे का आदी था तथा उन्होंने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *