बागेश्वर पुलिस ने बढ़ते अपराधों की रोकथाम हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

*पुलिस उपाधीक्षक कपकोट द्वारा थाना कांडा क्षेत्रांत्तर्गत नशे के दुष्प्रभाव, महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर संबंधी अपराध,  बढ़ते अपराधों की रोकथाम हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान!*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय, जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को *स्कूल/कॉलेजों में “नशा मुक्त/साइबर जागरूक्ता अभियान”* चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में *दिनांक 10.11.2022 को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा थाना काण्डा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांडा में छात्र छात्राओं को ए0डी0टी0एफ0 के सम्बन्ध में जन जागरूक गोष्टी की गई एवं राजकीय इंटर कॉलेज भेटा मैं उपस्थित छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराध, साइबर संबंधी अपराध, के लिये छात्र-छत्राओ को बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक* किया।

सर्वप्रथम *पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को मानव तस्करी, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति,बाल विवाह,नशा मुक्ति, तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप, उत्तराखण्ड़ पुलिस, एप्प सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया* कि अपने आस-पास *बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस के आपातकालीन नंबरों (1090/ 112/ 1930) पर सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया*

सम्बन्धी अपराधों के विषय में छात्र-छात्राओं उपस्थित शिक्षको को भली-भांति जानकारी दी गयी साथ यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
तत्पश्चात *ग्राम सभा देव टोली में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानी जनता की कुशलछेम लेकर  उनकी समस्या के सम्बन्ध में पूछा गया* तो किसी के द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई ।

*पुलिस उपाधीक्षक कपकोट द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी खाती गांव, थाना कांडा का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए थाना/चौकी में उपस्थित कर्मचारीयों का सम्मेलन लिया गया तथा किसी के द्वारा कोई भी समस्या नहीं बताई गई।*

 विवेचनाओं की जांच व उनके समय पर निस्तारण किये जाने व साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी से सम्बन्धित अपराधों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए विवचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान श्री मनवर सिंह, थानाध्यक्ष काण्डा  व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

   रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *