Big Breking बगेश्वर में ततैये के हमले से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत परिवार में मचा कोहराम

 

बागेश्वर जनपद से हैरान करदेने वाली एक घटना सामने आई जनपद के कपकोट ब्लॉक् के पौंसारी ग्राम में दोपहर में अचानक से ततैये के हमले से एक 3वर्ष मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

 

दरअसल जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िले के कपकोट ब्लॉक के पौंसारी गांव में दो मासूमबच्चे अन्य दिनों की तरह खेल रहे थे तभी अचानक से ततैयों ने दो सगे मासूम भाइयों पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

जिन्हें परिजन आनन फ़ानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान तीन वर्षीय सागर की मौत हो गई जबकि प्रियांशु को जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुटटी दे दी गई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फोन नेटवर्क न होने के कारण वे 108 व अन्य वाहनों से संपर्क नहीं कर पाए

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

जिससे बच्चों को चिकित्सालय ले जाने में विलंब हुआ यदि गांव में नेटवर्क होते तो समय से बच्चे को चिकित्सालय पहुंचाया जा सकता था। इधर चिकित्सकों का कहना है कि यदि बच्चे को समय पर चिकित्सालय लाया जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद से गाउँ में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया