अल्मोड़ा फलसीमा गांव से हर हालत में भगाये जायेंगे भू माफिया 13 को निकलेगी पहाड़ बचाओ रैली

ख़बर शेयर करें -

 

भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा में आज हुई बैठक की 13 मई को भू माफिया भगाओ पहाड़ बचाओ रैली में ढोल नगाड़ों के साथ शामिल होने का फैसला किया गया।

 

 

 

 

 

 

इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकारों की मिली भगत से गांव – गांव में माफियाओं की घुसपैठ हो रही है जिसके खिलाफ सड़क पर उतरना आज जनता की मजबूरी है।

 

 

 

 

अल्मोड़ा से सटे फलसीमा गांव में आज हुई बैठक में 13 मई को गांधी पार्क अल्मोड़ा से शुरू होने वाले प्रदर्शन में ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर भूमि बचाओ संघर्ष समिति के विनोद बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भू माफियाओं की बढ़ती घुसपैठ को लेकर सरकार व हमारे चुने गए जन प्रतिनिधियों की चुप्पी हैरत में डालने वाली है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking देहरादून उत्तराखंड में अब नहीं लग पायेगी कोरोना वैक्सीन ये है कारण

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अब जनता के पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। बैठक में अल्मोड़ा व खास प्रजा क्षेत्र में भी रैली को सफल बनाने के लिए सघन जन संपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

 

 

 

 

 

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के अनेक जन संगठनों व आंदोलनकारियों ने इस रैली में शामिल होने की सूचना दी है और उत्तराखंड के अनेक जन संगठनों ने अपने अपने क्षेत्रों से भी आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन देने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:चल रही थी विवाह की रस्में बारात से पहले पहुंच गई पुलिस,रुकवाई नाबालिग की शादी

 

 

 

 

बैठक में भूमि बचाओ संघर्ष समिति फलसीमा के बिशन सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, विनोद सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट के साथ एडवोकेट जीवन चंद्र उपपा महासचिव नारायण राम उत्तराखंड छात्र संगठन की भावना पांडे ने भी संबोधित किया।

 

 

 

 

बैठक में जनता से राज्य की अस्मिता की रक्षा के लिए रैली को सफल बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग करने की अपील भी की गई।
बैठक में लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संतोष बिष्ट, रेखा बिष्ट, मदन मोहन सिंह बिष्ट, सरोज बिष्ट, दीपा बिष्ट, कमला बिष्ट, सरस्वती देवी, हिमांशु बिष्ट, कमल सिंह बिष्ट समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments