सावधानी बरतें-उत्तराखंड के कुमाऊँ व गढ़वाल के इन जिलों में भारी बारिश का मौसम अर्लट

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, देहरादून जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 व 29 तारीख को भारी वारिश की संभावना है। मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। हालांकि कहीं-कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *