बागेश्वर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास करने को उठाएं ठोस कदम

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार करें तथा डीपीआर बनाकर उपलब्ध कराएं, ताकि विकास कार्यो के लिए धन स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने नगर में पार्किंग स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए इस पर तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

जिला कार्यालय में विकास प्राधिकरण की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विकास हेतु सरकार प्रतिबद्ध है, जनता को सुविधा देने के लिए विभागीय स्तर पर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी प्रस्ताव तैयार किए जाते है वे पूर्ण हो, तथा उनमें जनहित का पूरा ध्यान रखा जाए। कहा कि पार्किंग स्थलों का निर्माण समय पर पूरा किया जाए, ताकि जनपद को जाम की समस्या से मुक्ति मिले। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विभागों के प्रस्ताव लंबित है उसके लिए उनके माध्यम से शासन से पत्राचार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने वर्तमान समय तक भवन निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति तथा अवशेष आवेदनों आदि की गहनता से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र अन्तर्गत प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृति किए बिना कोई भी निर्माण कार्य नही होना चाहिए। प्राधिकरण में जो भी आवेदन प्राप्त होते है,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

उन्हें निर्धारित समय में निस्तारित करें। इस दौरान ऑनलाइन एप्रूबल सिस्टम के तहत प्राप्त शुल्क विवरण के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के नीचे स्थापित महिला चेतना उपवन के सौन्दर्यकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, एई लोनिवि बीसी जोशी, दिनेश खेतवाल, सुन्दर कठायत आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *