Breking लव जिहाद को लेकर सीएम धामी‌ का‌ बयान, डीजीपी को दिए सख्त निर्देश*

 

 

उत्तराखंड में इन दिनों लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं और लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं। पछुवादून से लेकर उत्तरकाशी तक लव जिहाद के मामलों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुरोला में हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। विशेष समुदाय और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। यहां तक कि विशेष समुदाय के लोगों‌की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर तक नजर आ रहे हैं।वहीं इस‌ मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया और कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें।